युवक का पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट
दुर्ग । पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देवबलोदा गांव में बीती देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौत की घाट उतार दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक का सिर पत्थर से कुचल दिया। जिससे उसकी पहचान ना हो पाए। पुलिस ने इस मामले में आठ से नौ लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस को सूचना मिली कि देवबलोदा में एक युवक की हत्या कर दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।जांच करने पर मृतक की शिनाख्त एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा के रूप में हुई है। मृतक ब्रूसली आदतन अपराधी किस्म का था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या उसी के साथियों ने कर दी। आरोपियों ने पहले मृतक ब्रुसली को शराब पार्टी के लिए बुलाया। सभी लोगों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। इसके बाद मृतक के सिर को पत्थर से कुचल दिया।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट
नई एक्साइज पॉलिसी से बढ़ेगा राजस्व, अवैध शराब पर सख्ती
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव