मासूम बच्ची को पेड़ पर लेकर चढ़ी महिला, आत्महत्या की थी कोशिश
बिलासपुर जिले के जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी परिसर में दो साल की बच्ची सहित महिला पेड़ से कूदने का प्रयास कर रही थी। जिसकी सूचना पर डायल 112 की तत्परता से बच्ची और महिला की जान बचाई गई।दरअसल, डायल 112 कमांड सेंटर रायपुर में सूचना मिली कि बिलासपुर जिले के थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में दो वर्ष की मासूम बच्ची भर्ती थी। जिसे एक महिला अपने साथ नीम पेड़ में लेकर चढ़ गई। बच्ची समेत कूदकर जान देने का प्रयास कर रही थी। लेकिन तभी सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम बिना देर किये मौके पर पहुंच गई। जहां पूछताछ में पता चला कि महिला अपने नातिन को जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में स्वास्थ्य खराब होने से भर्ती कराई थी। इलाज दौरान डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन देने पर विरोध कर रही थी। कुछ देर बाद वह मासूम बच्ची को साथ लेकर नीम के पेड़ पर चढ़ गई, जिसे नीचे उतरने के लिए कहने या पेड़ में चढ़ने का प्रयास करने पर वह स्वयं या बच्चे को पेड़ से नीचे फेंक देने की धमकी दे रही थी।
ट्रंप के दावों पर कमला हैरिस का तीखा पलटवार
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
किसान पिता का बड़ा तोहफा, हेलीकॉप्टर से बेटी को ससुराल रवाना
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!