विदर्भ ने मध्य प्रदेश को रौंदकर किया फाइनल में किया प्रवेश
रणजी ट्रॉफी 2024 के पहले सेमीफाइनल में विदर्भ का सामना मध्य प्रदेश टीम से हुआ। 6 मार्च को पहले सेमीफाइनल के आखिरी दिन के खेल में विदर्भ ने मध्य प्रदेश को 62 रन से मात देकर रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में प्रवेश किया।
मैच के आखिरी दिन मध्य प्रदेश को जीत के लिए 93 रनों की दरकार थी, लेकिन विदर्भ टीम के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए मध्य प्रदेश को 258 रन पर ही ढेर कर दिया। इस तरह विदर्भ ने 62 रन से जीत हासिल कर फाइनल में एंट्री की। अब विदर्भ का सामना मुंबई से रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में होना है।
विदर्भ ने फाइनल में किया प्रवेश, मध्य प्रदेश को 62 रन से दी मात
रणजी ट्रॉफी 2024 का पहला सेमीफाइनल काफी रोमांचक रहा। जहां विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में विदर्भ की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
इसके बाद मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 252 रन बनाकर बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में विदर्भ ने यश राठौर की 141 रन की आतिशी पारी और अक्षय के 77 रन के दम पर मैच में वापसी की और दूसरी पारी में 402 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस तरह मध्य प्रदेश को 321 रन का लक्ष्य मिला। मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 22 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था।
इसके बाद यश दुबे ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और 212 गेंदों का सामना करते हुए 94 रन बनाए। वह अपने शतक जड़ने से सिर्फ 6 रन से चूक गए। उन्होंने हर्ष गावली के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की। हर्ष के बल्ले से 80 गेंदों पर 67 रन निकले, जिसमें 11 चौके शामिल रहे। चौथे दिन के खेल तक ही यश अपना विकेट गंवा बैठे थे। इसके बाद आखिरी दिन के खेल में आदित्य ठाकरे ने कमाल की गेंदबाजी कर कुमार और अनुभव को बिना खाता खोले ही बोल्ड किया। आवेश खान 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई बनाम विदर्भ के बीच होगा रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच
बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई का सामना तमिलनाडु से हुआ, जिसमें मुंबई की टीम ने तीन दिन के अंतर ही एक पारी और 70 रन से जीत हासिल कर रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अब मुंबई का सामना विदर्भ से होना है। रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच 10 मार्च से शुरू होगा।
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM का स्पष्ट संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!
योगी सरकार का बड़ा फैसला, फरवरी सैलरी फरवरी में ही जारी होगी