गौरेला में दर्दनाक हादसा: रेत से भरा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत
गौरेला पेंड्रा मरवाही । गौरेला के केंवची गांव के रहने वाले बैगा परिवार के लोग आज हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक गिट्टी से भरी ट्रैक्टर का इंजन अनियत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं ट्रैक्टर में बैठे तीन लोगों को चोट आई है। जिसमें से एक की हालात गम्भीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच का ट्रैक्टर था और ATR के अंदर काम में लगा हुआ था। फिलहाल, अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला गौरेला के वनांचल ग्राम केंवची का है। जहां के सरपंच दुर्गेश सिंह उइके की ट्रैक्टर आमाडोब रिसोर्ट से ATR अचानकमार टाइगर रिजर्व के अंदर स्थित रेझकी गांव के पास चल रहे वन विभाग के रपटा निर्माणकार्य में लगा हुआ था।
ट्रैक्टर आमाडोब रिसोर्ट के बाजू में डंप गिट्टी को ट्रैक्टर से जंगल के अंदर ले जाने के दौरान अप्रशिक्षित चालक से चलवाया जा रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर का इंजन अनियत्रित होकर कच्चे सड़क पर पलट गया। हादसे में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासी सामाज के लोग बैठे हुए थे। मजदूरी में लगे हुए थे। ट्रैक्टर पलटने के बाद सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा हादसे के दौरान ट्रैक्टर चला रहे मनीष बैगा उम्र 20 साल को मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रैक्टर में मजदूरी करने वाले 3 बैगा समाज के ही राजू बैगा उर्फ पकसु बैगा को सिर और सीने में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। अखिलेश बैगा उम्र 22 साल के सिर और हाथ में चोट आई है, जबकि अप्रेस बैगा 20 साल को मामूली चोट ही लगी है। वहीं गौरेला पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार