रणबीर कपूर की रामायणमें इस एक्टर ने काम करने से किया मना
नई दिल्ली। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। अब तक चॉकलेटी ब्वॉय से लेकर मूक तक कई चैलेंजिंग किरदार निभाने वाले रणबीर पर्दे पर भगवान राम के किरदार को किस तरह से खुद में उतारते हैं, ये देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही माइथोलॉजिकल फिल्म की स्टारकास्ट लगभग फाइनल हो चुकी है। एक तरफ जहां यश 'रावण' के किरदार में दिखेंगे, तो वहीं सनी देओल हनुमान का किरदार अदा करेंगे। बॉलीवुड के एक और मंझे हुए कलाकार को नितेश तिवारी ने अपनी आगामी फिल्म में एक रोल ऑफर किया था, लेकिन उसने फिल्म का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया।
ज्वेल थीफ एक्टर ने 'रामायण' का हिस्सा बनने से किया इनकार
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' का ऑफर जिस एक्टर ने ठुकराया है, वह कोई और नहीं, बल्कि ज्वेल थीफ में विलेन बने जयदीप अहलावत है। एक न्यूज वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में जब फैन ने जयदीप अहलावत से ये पूछा कि क्या वह 'रामायण' का हिस्सा हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "ऑफर हुआ था, लेकिन वह टाइमिंग मैच नहीं हुई"।
जयदीप अहलावत ने आगे कहा, "उनको एक पर्टिकुलर टाइम चाहिए था, क्योंकि विभीषण के साथ रावण का होना जरूरी था, तो दो एक्टर्स की डेट साथ में मैच होनी थी। मुझे यकीन है कि रावण की डेट मुझसे ज्यादा इम्पोर्टेंट होगी।"
रामायण के सेट से लीक हुई थी कई तस्वीरें
जब मुंबई की फिल्म सिटी में रामायण की शूटिंग शुरू हुई थी, तो उस दौरान मूवी के सेट से कई फोटोज वायरल हुई थी। रणबीर कपूर के 'राम' और साई पल्लवी के 'सीता' की एक झलक फैंस ने देख ली थी। इसके अलावा लारा दत्ता के 'कैकेयी' का किरदार कैसा होगा, ये भी डिटेल सामने आ गई थी। लगातार लीक हो रही फोटोज के कारण मेकर्स को सेट पर सिक्योरिटी बढ़ानी पड़ी थी।
रणबीर कपूर की इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा टीवी एक्टर रवि दूबे भी नजर आएंगे, जो मूवी में श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार अदा करेंगे। ये फिल्म साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। मूवी का पहला प्रोमो जल्द ही ऑडियंस के सामने आएगा।
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं