पश्चिमी यूपी में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर
लखनऊ|यूपी में तीन चार दिन की राहत के बाद कड़ाड़े की ठंड लौट रही है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सर्दी से लोग कांपने लगे हैं। सूबे के पश्चिमी हिस्से से इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। कई शहरों में 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम है। मुजफ्फरनगर में 3.9 डिग्री, अलीगढ़ में 4.4 डिग्री, मेरठ में 4.5 डिग्री और आगरा में 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी हो गई है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंडल के जिलों में आज और कल रात शीतलहर चलने और पाला पड़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि तराई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है जबकि दक्षिणी उत्तर प्रदेश में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।शादी के न्योते पर सपा में मचा बवंडर अखिलेश तक पहुंचा, बयानबाजी पर भी अब गाइडलाइनये भी पढ़ें:यूपी में दो दिन की राहत के बाद अब आफत, मौसम विभाग ने की डराने वाली भविष्यवाणी इसके अलावा प्रदेश के कुल 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। आगरा में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरदोई में 5.0, अयोध्या में 5.0, शाहजहांपुर में 5.0, वाराणसी एयरपोर्ट क्षेत्र में 5.2, आजमगढ़ में 5.4, बहराइच में 5.6 और रायबरेली फुरसतगंज में रात का तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुलतानपुर में न्यूनतम तापमान 6.2, लखनऊ में 6.6, कानपुर एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में 6.8, फतेहगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन के तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में अधिकतम तापमान केवल 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। इसके बाद मुजफ्फरनगर में 14.6 डिग्री और बरेली तथा फतेहगढ़ में 16 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
कल से घने कोहरे के आसार
पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद वाराणसी और आसपास एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। बुधवार से सुबह घने कोहरे के आसार दिख रहे हैं। इस दौरान तापमान में भी थोड़ी गिरावट होगी। सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी लेकिन दिन में तेज धूप से राहत होगी। सोमवार की सुबह आसमान साफ था। तेज धूप निकली थी। इससे पिछले चार दिनों से लोगों को ठंड से राहत है। दिन का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा 22.3 और रात का 0.3 डिग्री ज्यादा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार से फिर मौसम बदलेगा।
Naxal Surrender: नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर
कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पूजा के टीके में ये गलती?
कोनी थाना की सख्त कार्रवाई, दो गुंडा बदमाश गिरफ्तार
दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
22 लाख के इनामी माओवादी कमांडर अन्वेष की हत्या, आत्मसमर्पण की तैयारी बनी वजह
नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस में हंगामा: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी पर FIR दर्ज
सावधान! गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिखी हलचल, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट्स।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर! गुरुवार को बाजार खुलते ही बदल गए रेट, देखें आपके शहर का हाल।