सुरभि चंदना ने दिखाया कैसे हुआ था उनका गृह प्रवेश
इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना की शादी के वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्ट्रेस अपने स्पेशल डे पर किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनका वेडिंग वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के वेडिंग वीडियो तक फेल हो गए।
सुरभि चंदना की शादी को बीता एक महीना
सुरभि चंदना ने 2 मार्च को करण शर्मा से शादी की। एक्ट्रेस की वेडिंग को एक महीना बीतने के बाद भी उनकी शादी का जलवा कम नहीं हो रहा। सुरभि और करण शादी के बाद की लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। इस कपल ने जयपुर में अपने करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी। दोनों तब से ही अपनी वेडिंग से जुड़ी कोई न कोई डिटेल शेयर कर रहे हैं।
नहीं कम हुआ सुरभि के वेडिंग वीडियो का क्रेज
दोनों तब से ही अपनी शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अब, सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर करण शर्मा के साथ वर्षों से अपने खास पलों की एक झलक शेयर की। 'इश्कबाज' एक्ट्रेस ने इमोशनल होकर अपने 13 सालों का सफर दिखाया और इसमें उनके गृह प्रवेश की भी झलक दिखी। इसी के साथ सुरभि ने दिल छूने वाला कैप्शन भी लिखा।
सुरभि ने दिखाया 14 साल का रिलेशन
वीडियो के कैप्शन में सुरभि चंदना ने लिखा, 'एक ऐसा दिन जहां मैं थोड़ी इमोशनल महसूस कर रही हूं कि हम एक साथ कितनी दूर आ गए हैं। क्लब हॉपिंग के अच्छे पुराने दिन और आखिरकार एक घर को अपना थिएटर, क्लब रेस्तरां और सब कुछ बना लिया। यह गाना और इसका अहसास।'
इस वीडियो में सुरभि और करण के क्यूट मोमेंट्स दिखाए गए हैं। कभी रिक्शे पर बैठकर, तो कभी एक दूसरे को गले लग, सुरभि ने करण के साथ शादी से पहले और बाद के खूबसूरत पलों को दिखाया। इस 25 सेकंड के वीडियो में सुरभि ने गृह प्रवेश की झलक भी दिखाई।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका