शाह रुख खान ने पठान 2 से किया शानदार कमबैक
लगभग 5 साल बाद फिल्म पठान के जरिए शाह रुख खान ने फिल्मी दुनिया में कमबैक किया था। एक्टर ने इस मूवी के जरिए ऐतिहासिक वापसी करते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
इस बीच शाह रुख खान की इस पहली स्पाई थ्रिलर फिल्म के पार्ट 2 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही, जिसे जानकर यकीनन तौर अभिनेता के फैंस के चेहरे खिलने वाले हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि शाह रुख की पठान 2 को लेकर क्या लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
शाह रुख खान की पठान 2 के बारे में पढ़े ये अपडेट
साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर शाह रुख खान की फिल्म पठान को रिलीज किया गया। इस मूवी का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद और निर्माता की बागडोर यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने संभाली। शाह रुख के अलावा फिल्म पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में मौजूद रहे।
इस बीच पठान 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार शाह रुख खान और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा पठान 2 को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों पठान 2 पर प्लानिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस साल के अंत में इसकी शुरुआत भी कर सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइमेंट बढ़ती हुई नजर आ रही है।
मालूम हो कि पठान 2 अगर बनती है तो ये यशराज बैनर की 8वीं स्पाई थ्रिलर मूवी साबित होगी। इससे पहले आदित्या चोपड़ा की फिल्म पठान वर्सेज टाइगर को लेकर भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं।
बॉक्स ऑफिस पर पठान ने काटा गदर
शाह रुख खान की पठान ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काटा था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी ने इंडिया में नेट 543 करोड़ का बंपर कारोबार किया। जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 1050 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था।
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, बढ़ी भीड़भाड़
स्कूल प्रबंधन और आपूर्तिकर्ताओं पर उठे सवाल
कैचमेंट एरिया में बाउंड्री वॉल और अवैध कॉलोनियों की जांच
विदेश नीति के मोर्चे पर संसदीय भूमिका अहम
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला