सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत सिनेमा जगत के चमकते सितारा थे। सुपरहिट टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' देने के बाद उन्होंने 'काय पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा था और 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी', 'छिछोरे' और 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों से सिनेमा में अपनी पहचान हासिल की।
सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। साल 2020 में वह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। हालांकि, जून 2020 में सुशांत के निधन के बाद रिया के साथ उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई।
सुशांत के लिए रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट
आज यानी 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत की याद में लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को भी सुशांत की याद सताई। रिया ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सुशांत की एक हंसते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रिया ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है।
कैसे हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का निधन?
14 जून 2020 को सुशांत सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत का सुसाइड काफी सुर्खियों में रहा। कुछ का कहना है कि यह आत्महत्या है और कुछ ने इसे हत्या कहा। अभी भी सुशांत के सुसाइड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सुशांत सिंह केस में रिया को करीब एक महीने तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।
किसे डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती?
सुशांत सिंह राजपूत के बाद रिया चक्रवर्ती के करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट करने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक रिया या निखिल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका