राज्यसभा चुनाव-भाजपा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
लखनऊ । यूपी में राज्यसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी सात उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया। प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधान भवन में नामांकन दाखिल किया। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के दो दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और चुनाव प्रभारी बैजयन्त पांडा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है। कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है। उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है। भाजपा को भनक लगी है कि सपा के कुछ अन्य विधायक भी विरोध कर सकते हैं। ऐसे में भाजपा के आठवां उम्मीदवार उतारने की संभावना पर कयास लगाए जा रहे थे।
यात्रियों को इंतजार, वंदे भारत के नए स्टॉप पर फिलहाल रोक
कांग्रेस का हमला, पीएम का इजराइल दौरा बताया असंतुलित कदम
सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील