रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी लेकर आया रेलवे का बड़ा फैसला
प्रयागराज। गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए भारतीय रेल सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध करा रहा है। आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए भोजन प्लेटफार्मों पर सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) कोचों के पास स्थित काउंटरों पर उपलब्ध होगा। ये खाने के काउंटर अब भारतीय रेल के 100 से अधिक स्टेशनों और कुल मिलाकर लगभग 150 काउंटरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है|
इन स्टेशन पर सुविधा
उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़, फतेहपुर, आगरा फोर्ट, महोबा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर से उरई स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। भारतीय रेलवे, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (भारतीय रेल सीटीसी) के साथ मिलकर एक नई पहल के साथ यात्रियों, विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए कदम बढ़ा रही है, जिसमें सस्ती दरों पर स्वच्छ भोजन और नाश्ते की सुविधा प्रदान की जा रही है।
सस्ता भोजन जेब के अनुकूल 20 में मिलेगा। इसी तरह नाश्ता भी सस्ते में दिया जा रहा है। भविष्य में और अधिक स्टेशनों को शामिल करते हुए इस पहल को और आगे बढ़ाने की योजना है।
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार