अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का नया गाना हुआ रिलीज
हाल ही में, "मैं अटल हूं" की टीम लखनऊ पहुंचीं और फिर वहीं पर फिल्म का एक शानदार गाना "हिंदू तन-मन" लॉन्च किया। यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को अटल बिहारी वाजपेयी की कविता "हिंदू तन-मन" पर ही बनाया गया है। यह भी कहा जा सकता है कि गाने की लिरिक्स खुद अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा ही लिखी गई हैं। कैलाश खेर ने इस गाने को अपनी आवाज दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।
मैं अटल हूं का नया गाना रिलीज, सोशल मीडिया पर छाए कैलाश खेर
पंकज त्रिपाठी ने गाने का लिंक साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जिस कविता को आपने दिया है प्यार, पेश है उसका हिंदू तन मन का सुरीला अंदाज! गाना आज रिलीज हुआ है। मैं अटल हूं सिनेमाघरों में 19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।" गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को साहित्य से गहरा प्रेम था और उन्होंने ढेर सारी कविताएं भी लिखी थीं।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'मैं अटल हूं' 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है।
आखिर काली क्यों है रामजी की मूर्ति? जानिए रहस्य
आर्थिक संकट दूर करने में सहायक मानी जाती है होलिका की भस्म
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिजनों की सुरक्षा बढ़ाई गई,धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप
कांग्रेस कार्यक्रम में दिग्विजय की मौजूदगी पर सवाल