मुरादाबाद में मुस्लिम लड़की ने अपनाया हिंदू धर्म, प्रेमी से की शादी
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाया और एक हिंदू युवक से शादी की. लड़की ने बताया कि चार साल से हिंदू युवक से प्यार करती है. जब इस बात का पता लड़की के घरवालों को चला तो उसके परिवार वालों ने पिछले साल जबरदस्ती उसकी शादी किसी और मुस्लिम लड़के से करा दी थी. लेकिन अब लड़की अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास आ गई और हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी रचा ली.
दरअसल, बुलंदशहर के खुर्जा में एक प्रेमी जोड़े ने हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई, जो पिछले चार साल से एक-दूसरे प्यार करते हैं. युवती का नाम सायमीन है, जो मुरादाबाद की रहने वाली है. सायमीन चार सालों से रूपेंद्र उर्फ गोलू से प्यार करती है. वह दोनों पिछले साल एक साथ घर छोड़कर भाग गए थे. लेकिन सायमीन के परिवार वालो नें उन्हें पकड़ लिया था.
सायमीन ने अपनाया सनातन धर्म
इसके बाद सायमीन की शादी दिल्ली के रहने वाले सैफ नाम के शख्स से कर दी थी, जो एक पैर से विकलांग है. सैफ से शादी के बाद सायमीन ने एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन अब वह अपने पति और बच्चे दोनों को छोड़कर अपनी पहली मोहब्बत के पास आ गई और रुपेंद्र संग सात फेरे लिए. रूपेंद्र और सायमीन ने खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में शादी की और साथ ही सायमीन ने सनातन धर्म भी अपनाया.
सायमीन से बन गई श्रुति
सायमीन ने अपना नाम भी बदल लिया है. सायमीन अब श्रुति बन गई है. उसने कहा कि जिस शख्स से मेरे घर वालों ने मेरी शादी की थी. वह वो मुझे मारता-पीटता था. मुझे हिंदू धर्म पसंद है. मुझे मुस्लिम धर्म पसंद नहीं है. क्योंकि उसमें मारते-पीटते हैं और तलाक देकर चार-चार औरतें रखते हैं. मुझे हिंदू रीति रिवाज पसंद हैं और इसलिए मैंने रुपेंद्र से प्यार किया और अब शादी कर भी ली है. अब मैं रुपेंद्र के साथ ही रहना चाहती हूं. रुपेंद्र ने कहा कि उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली है. लेकिन अब उन्हें सायमीन के रिश्तेदारों और गांव वालों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 28 फरवरी को वेतन भुगतान
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई
होली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग
Rule change: 1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव