मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद
नोएडा । पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस पर करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को थाना फेस-2 पुलिस ने फूल मंडी से पुश्ता रोड पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रूकने का इशारा किया। मोटर साइकिल सवार नहीं रुका और भागने के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर फायर भी कर दिया। पुलिस ने उसका पीछा किया जवाबी करवाई में फायरिंग की। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश आकाश उर्फ योगेश झाझर पूर्वा, जिला औरैया का रहने वाला है। ये फिलहाल नोएडा के छिजारसी सेक्टर 63 में रह रहा है। उसके कब्जे से चोरी की 1 बाइक, 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका