पीएम नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से मालदीव हुआ खफा
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से मालदीव खफा हो गया है। दरअसल इन दिनों पीएम की यात्रा को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लक्षद्वीप की सुंदरता देख लोग अब वहां घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। इस बीच, मालदीव के एक मंत्री के एक्स पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री अब्दुल्ला महजूम माजिद ने भारत पर मालदीव को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव को टक्कर देने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर भारतीय इंटरनेट यूजर्स भड़क गए और बॉयकाटमालदव ट्रेंड होने लगा। लोग मंत्री को अपडेट रहने की सलाह दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि भारत के पास मालदीव से खूबसूरत सी-बीच लक्षद्वीप में हैं और अब हमें विदेश जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान समुद्र के नीचे के जीवन का पता लगाने के लिए स्नॉर्कलिंग का लुत्फ उठाया था।
उन्होंने समुद्र के नीचे का जीवन पता लगाने संबंधी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कीं। उन्होंने अरब सागर में स्थित द्वीपों में प्रवास के अपने उत्साहजनक अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि जो लोग रोमांचकारी अनुभव लेना चाहते हैं, लक्षद्वीप उनकी सूची में जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान मैंने स्नॉर्कलिंग की भी कोशिश की। यह कितना उत्साहजनक अनुभव था! पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर सुबह की सैर और समुद्र तट के किनारे कुर्सी पर बैठे फुर्सत के कुछ क्षणों की तस्वीरें भी शेयर कीं। ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा को लेकर मालदीव के मंत्री का पोस्ट ऐसे समय आया जब दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से अपनी सेना उसके देश से हटाने की मांग की है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका