गाजियाबाद में पुलिस की कार में कांवड़ियों ने की तोड़फोड़
गाजियाबाद । दुहाई नमो भारत स्टेशन के पास कांवड़ मार्ग पर सोमवार सुबह पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी विद्युत विजिलेंस में लगी बोलेरो गाड़ी घुसने के मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। इनमें दो दारोगा, एक हैड कांस्टेबल और दो सिपाही शामिल हैं। लापरवाही बरतने वालों में एक हैड कांस्टेबल और एक सिपाही ट्रैफिक पुलिस के हैं। पुलिस अधिकारियों ने अपने मातहतों पर कार्रवाई तो कर दी, लेकिन तोड़फोड़ करने वाले कांवड़ियों को जाने दिया गया। जबकि तोड़फोड़ करने वालों को मौके पर ही पकड़कर कार्रवाई की जा सकती थी। डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक ड्यूटी तैनात दारोगा और सिपाही ने कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में बिना जांच किए पुलिस का स्टीकर लगी बोलेरो गाड़ी को जाने दिया। जांच के आधार पर दारोगा रविंद्र सिंह और दारोगा सुनील कुमार समेत महिला सिपाही रश्मि को निलंबित किया गया है। एडीसीपी ट्रैफिक पीयूष कुमार सिंह के मुताबिक इसी मामले में लापरवाही बरतने पर यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल निखिल को निलंबित किया गया है। दोनों ने अपना काम जिम्मेदारी से नहीं किया इसलिए कार्रवाई की गई है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका