उद्योग मंत्री ने 11 शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर : प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को शंकर नगर रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से उद्योग विभाग के अधीनस्थ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों एवं संचालनालय इंद्रावती भवन के लिए कुल 11 शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश में कुल 5 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वाहनों की कमी की वजह से फील्ड पर दौरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, औद्योगिक क्षेत्र के नियमित दौरा करने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। विभागों को संसाधन पर्याप्त तौर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संचालक प्रभात मलिक, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य