कैराना में हरियाणा के युवक की मौत
कैराना। पानीपत-कैराना मार्ग पर स्थित प्लाट में हरियाणा के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास नशे का खाली इंजेक्शन, सिरिंज भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे के सेवन के चलते युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस को कस्बे के पानीपत-कैराना मार्ग पर स्थित प्लाट में एक युवक का शव होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगो से जानकारी हासिल की।
पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिस पर दर्जनों मिस काल आई हुई थी। पुलिस ने अंतिम नंबर पर काल किया तो दूसरी ओर से पवन नाम के व्यक्ति ने काल रिसीव किया। उसने युवक की पहचान अपने 27 वर्षीय पुत्र अजय निवासी गांव शोदापुर जनपद पानीपत हरियाणा के रूप में की।
पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशा करने का आदी था, जो बुधवार शाम को बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शव के पास ही पुलिस को नशे का खाली इंजेक्शन व सिरिंज मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक नशा करने के कारण हुई है।
वहीं, मामले की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्लाट से हरियाणा के एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया नशे के अधिक सेवन के कारण युवक की मौत होने की संभावना है।
सॉफ़्टवेयर की गलती या सुरक्षा में चूक? डिजिटल जनगणना के नक्शे में अरुणाचल पर बड़ी गलती
बाल-बाल बचे यात्री! डोंबिवली में खाली रैक उतरा और पनवेल में गिरी स्टेशन की लिफ्ट
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा: राजघाट से शुरू हुआ कूटनीतिक सफर
"बहनों के हक का हुआ चीरहरण"— संसद में बिल गिरने पर भोपाल से गरजे सीएम मोहन यादव
विराट-अनुष्का ने साधु-संतों संग की चर्चा, आध्यात्मिक बातचीत में लिया हिस्सा
श्रीलंका में ऊर्जा हब बनेगा भारत; पाइपलाइन लिंक से जुड़ेंगे दोनों पड़ोसी देश
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी