बिलासपुर गांधी चौक पर जानलेवा स्टंटबाजी, चार युवक पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर : स्टंटबाजी मामला शहर की कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है। शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में शामिल गांधी चौक रोड पर चलती कार में जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की।
वायरल वीडियो में देखा गया कि हुंडई i-20 कार (क्रमांक CG12 BT 1243) में सवार युवक चलती गाड़ी की खिड़कियों और दरवाजों पर बैठकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। यह घटना गांधी चौक रोड जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मार्ग पर हुई, जहां हर समय वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। इस तरह की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह स्टंटबाजी जानबूझकर की गई थी और इसका उद्देश्य सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर लोकप्रियता हासिल करना था। मामले में पुलिस ने चार युवकों—वंश सक्तेल, कुनाल साहू, शाहरूख इरानी और वाहन चालक हर्षवर्धन सिंह—को चिन्हित किया है।
बिलासपुर स्टंटबाजी मामला में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 (खतरनाक ड्राइविंग) और धारा 189 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है और वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और आम नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आदिमानव के प्रतीकों में दिखी संगठित भाषा के संकेत