मुंबई के होर्डिंग हादसे में इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर चंसोरिया की मौत
इंदौर । 13 मई को मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर रहे मनोज चंसोरिया की भी निधन मौत हो गई। वे अपनी पत्नी अनिता के वीजा की औपचारिकताएं करवाने के लिए वे अपनी कार से मुबंई गए थे। वहां से वे इंदौर होते हुए जबलपुर जाने वाले थे और उनकी कार होर्डिंग की चपेट में अा गई। मंगलवार रात को उनके मोबाइल पर आ रहे काॅल को एनडीआरएफ की टीम ने रिसीव किया तो उनकी मौत का पता दोस्तों को चला। चंसोरिया ने तीन साल तक इंदौर एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद वे अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर बने थे। इस साल 28 मार्च को रिटायर हो गए थे और जबलपुर में ही रहने लगे थे, लेकिन इंदौर में उनका आना जाना लगातार लगा रहता था।
मुंबई से भी वे इंदौर होकर जबलपुर जाने वाले थे और उन्होंने इंदौर के मित्रों को इसकी जानकारी दी थी, जब वे नहीं आए तो दोस्त उन्हें काॅल लगा रहे थे, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा था। चंसोरिया का बेटा यश यूएएस में रहता है। डेढ़ माह बाद वे वहां जाने वाले थे और वीजा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने कार से ही मुंबई गए थे। वे लौट रहे थे और उनकी कार कर होर्डिंग गिर पड़ा। मुंबई यात्रा के दौरान उन्होंने वहां के दोस्तों से भी मुलाकात की थी। इंदौर नहीं आने पर दोस्त लगातार उन्हें काॅल लगा रहे थे। बुधवार रात उन्हें उनके हादसे का शिकार होने की जानकारी मिली।
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट
नई एक्साइज पॉलिसी से बढ़ेगा राजस्व, अवैध शराब पर सख्ती
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'