शोएब-दीपिका की इफ्तार में आईं फराह खान
शोएब इब्राहिम भले ही झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल जरूर जीत लिया। यही नहीं, स्टेज पर उनकी परफॉर्मेंसेज से जजेस भी काफी इम्प्रेस हुए। फराह खान ने तो यहां तक कह दिया था कि वह यह शो उन्हीं के नाम से याद रखेंगी।
रमजान का महीना चल रहा है। शोएब और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ परिवार के साथ बड़ी शान से इफ्तारी सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में, शोएब की इफ्तारी में फराह खान भी आईं। यही नहीं, उन्होंने शोएब के लाडले रुहान को एक महंगा तोहफा भी दिया।
शोएब-दीपिका की इफ्तार में आईं फराह खान
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर यूट्यूब पर व्लॉग्स के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां दिखाते रहते हैं। 28 मार्च को शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि घर पर इफ्तारी में फराह खान आ रही हैं। इसके लिए दीपिका ने बहुत अच्छा इंतजाम किया था।
फराह खान ने रुहान को दिया तोहफा
दीपिका ने फराह खान के आने की खुशी में बिरयानी, चिकन, रबड़ी, शाही टुकड़ा, कुल्फी, दही बड़े, चिकन पॉकेट्स बनाया। फराह आईं और उन्होंने पूरे घरवालों से मुलाकात की, हंसी मजाक किया और फिर इफ्तारी की। वह शोएब और दीपिका के बेटे के लिए एक प्यारा तोहफा भी लाईं। उन्होंने रुहान को एक सोने का ब्रेसलेट तोहफे में दिया और उसे पहनाया भी।
दीपिका और शोएब ने साथ में ससुराल सिमर का में काम किया था। शो से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी कुछ समय तक डेटिंग फेज में रही, फिर कपल ने 2018 में निकाह कर लिया था। पिछले साल दीपिका और शोएब पहली बार एक बेटे के माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम रुहान है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका