EPFO इनाम योजना: जानें कैसे आसानी से पा सकते हैं 21,000 रुपए
व्यापार: अगर आपके शब्दों में असर और सोच में है समझ है, तो EPFO की टैगलाइन बनाकर आप खुद को साबित कर सकते हैं. इस टैगलाइन में सामाजिक सुरक्षा, विश्वास और सशक्तिकरण का भाव होना चाहिए, क्योंकि यह मौका देश के करोड़ों कर्मचारियों की आवाज को शब्द देने का है.
प्रतियोगिता जीतने पर ना केवल आपको ₹21,000 तक का इनाम मिलेगा, बल्कि आपको मुख्यालय में होने वाले EPFO के स्थापना दिवस पर शामिल होने का मौका, फ्री ट्रेन टिकट और होटल में रुकने की सुविधा भी मिलेगी.
इस प्रतियोगिता में हर व्यक्ति सिर्फ एक बार भाग ले सकता है. मतलब ये कि आपकी एक लाइन ही निर्णायक होगी. प्रतियोगिता में तीन पुरस्कार दिए जाएंगे. प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000 और तीसरा पुरस्कार में ₹5,100 दिए जाएंगे.
इस प्रतियोगिता में आपको खुद की सोच और शब्दों से टैगलाइन बनानी है. अगर आपने ChatGPT या किसी और AI टूल से मदद ली, तो आपकी एंट्री रद्द कर दी जाएगी. मतलब, यह पूरी तरह से आपके दिमाग और दिल की परीक्षा है.
याद रखिए टैगलाइन केवल MyGov.in की वेबसाइट के जरिए जमा कर सकते हैं. किसी भी और माध्यम से भेजी गई टैगलाइन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय रहते, वेबसाइट पर जाएं और अपनी एंट्री सबमिट करें.
खड़गपुर-कमरहाटी में डॉ. मोहन यादव का घर-घर संपर्क, भाजपा के लिए मांगे वोट
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता
रिश्वतखोरी का खुलासा: 20 हजार पहले लिए, बाकी 40 हजार लेते ही लोकायुक्त पुलिस ने की गिरफ्तारी।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे