कांग्रेस ने बैठक में लिया फैसला, 29 को राहुल की आमसभा
बिलासपुर । जिला कांग्रेस की उस्लापुर स्थित एक हाटल में राहुल गांधी की आमसभा की तैयारियों की बैठक के मद्देनजर बैठक हुई। बैठक में कमोबेश जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। छाया विधायक और सांसद समेत वर्तमान विधायकों समेत वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियों को लेकर अपनी बातों को रखा। साथ ही सभी ने आमसभा को सफल बनाने का हरसंभव सफल बनाने का दावा किया। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि सभी के बीच कार्यों का विभाजन किया गया है। सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। आमसभा का आयोजन सकरी स्थित एरिकेशन मैदान में किया जाएगा। जानकारी देते चलें कि लोकसभा चुनाव बिलासपुर में 29 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ उस्लापुर स्थित एक हाटल में बैठक हुई। बैठक में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के संगठन के सभी सैकड़ों पदाधिकारियों ने शिरकत किया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार करने के साथ ही सभी को जिम्मेदारियां दी गयी है। बैठक में बिलासपुर शहर चुनाव प्रभारी सुबोध हरितवाल,पूर्व नगर विधायक शैलेष पाण्डेय,विवेक वाजपेयी समेत प्रदेश संगठन के नेताओं ने जरूरी दिशा निर्देश दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गाधी की आमसभा ऐतिहासिक बनाया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी को सुनने करीब 35 से 40 हजार जनता आएगी। इसके लिए विधानसभा वार भीड़ की जिम्मेदारी सभी को जिम्मेदारी दी गयी है। कोटा,तखतपुर विधानसभा से 4- 4हजार की संख्या में राहुल गांधी की आमसभा में आएंगे। मुंगेली और लोरमी से तीन तीन हजार की भीड़ आएगी। इसके अलावा मस्तूरी,बेलतरा और बिल्हा से पांच पांच हजार लोग आमसभा में शिरकत करेंगे। बिलासपुर समेत सभी विधानसभा से 35 से 40 लोगों की भीड़ होगी। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी 29 अप्रैल को बिलासपुर में आमसभा संबोधित करने से पहले जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि जांजगीर कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राहुल गांधी दोपहर तीन बजे सकरी स्थित मैदान में आम जनता को संबोधित करेंगे।
प्रियंका करेंगी रोड शो
मिली जानकारी के अनुसार राहुल की आमसभा के अलावा प्रियंका गांधी का रोड शो कार्यक्रम भी होगा। बहरहाल अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रियंका गांधी कोरबा और सरगुजा मे आमसभा को जरूर संबोधित करेंगी। इसी दौरान संभावना है कि बिलासपुर में रोड शो कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
ट्रंप के दावों पर कमला हैरिस का तीखा पलटवार
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
किसान पिता का बड़ा तोहफा, हेलीकॉप्टर से बेटी को ससुराल रवाना
दिल्ली में होगा फिल्म फेस्टिवल, सीएम रेखा गुप्ता ने किया एलान; इन कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ लोगो
इंदौर: नर्सिंग छात्राओं की पढ़ाई पर असर, अचानक मिला हॉस्टल खाली करने का आदेश
T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!