योगी सरकार की अचीवमेंट गिनाएगी बीजेपी, शुरू हुआ विशेष अभियान
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए “बजट उपलब्धि अभियान” चलाने जा रही है। पार्टी का उद्देश्य है कि बजट में किए गए प्रावधानों, योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक सीधे पहुंचे और सरकार की प्राथमिकताओं को प्रभावी तरीके से सामने रखा जा सके। इस अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी 10 फरवरी तक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।इन प्रेस वार्ताओं में पार्टी नेता बजट की मुख्य विशेषताओं, विभिन्न वर्गों के लिए किए गए प्रावधानों और विकास से जुड़े कदमों की विस्तार से जानकारी देंगे। पार्टी का मानना है कि बजट के जरिए सरकार ने जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है, जिसे जनता तक पहुंचाना जरूरी है।अभियान में विधायकों और मंत्रियों की भी अहम भूमिका होगी। भाजपा के विधायक और मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बजट की उपलब्धियां बताएंगे और लोगों को यह समझाएंगे कि बजट का लाभ किस तरह आम जनता को मिलेगा। इसके लिए जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां स्थानीय स्तर पर संवाद स्थापित कर लोगों की जिज्ञासाओं और सवालों का भी जवाब दिया जाएगा।इसके अलावा, पार्टी गोष्ठियों और बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जोड़ने की रणनीति अपनाएगी। प्रेस वार्ता के साथ-साथ जनसभाओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से बजट की उपलब्धियों का प्रचार किया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में नए व विकसित भारत की संकल्पना का रोडमैप लेकर देशवासियों के सामने नया बजट प्रस्तुत किया गया है।इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और कर्तव्य भवन में बने पहले बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद ज्ञापित किया। योगी ने कहा कि बजट में नए व विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। 12 लाख करोड़ से अधिक के कैपिटल एक्सपेंडिचर, सुदृढ़ अवस्थापना और सात रेल कॉरिडोरों के लिए बजट में प्रावधान है। इसमें आम लोगों, महिलाओं पर जोर है। ओवरलोडिंग न हो
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे