Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर जमकर बरसीं ऐश्वर्या शर्मा, कहा.....
विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस बार 17 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी। हालांकि, तीन महीनों के लंबे सफर के बाद अब इस शो में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट फाइनलिस्ट बनकर रह गए हैं। जल्द ही बिग बॉस का फिनाले आने वाला है और शो को अपना नया विनर भी मिलने वाला है।
अंकिता-मुनव्वर के साथ-साथ अगर बिग बॉस के घर में कोई सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहा तो वो ऐश्वर्या शर्मा थीं। ऐश्वर्या को शो में ईशा मालवीय ने घर से बेघर किया था। अब एक बार फिर ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर ईशा को खरी-खोटी सुनाई है।
ईशा पर जमकर बरसीं ऐश्वर्या
दरअसल, पिछले हफ्ते ही घर से बेघर हुईं ईशा मालवीय इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं और वह लगातार शो में बाहर आने के बाद इंटरव्यू दे रही हैं। इन इंटरव्यू में ईशा कई मामलों में अपना बचाव करती नजर आ रही हैं। अब ऐश्वर्या शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया और उन पर जमकर बरसती हुई उन्हें बेवकूफ कहते नजर आ रही हैं।
कहना क्या चाहती हो
ऐश्वर्या शर्मा ने पोस्ट में लिखा, 'तथाकथित बिग बॉस प्रतियोगी कह रही है, 1 ऐश्वर्या एक कॉम्पिटिशन थी इसलिए पावर मिली तो निकला। 2. ऐश्वर्या का कोई इनपुट नहीं था। 3. फैमिली एपिसोड में अपने पिता के सामने उन्होंने कहा- (इशारों में) अनुराग के फैन्स तो.. मतलब समझो ना और वह इंटरव्यू में इस बात से इनकार कर रही हैं, तो भाई एक बात तय कर लो.. कहना क्या चाहती हो.. रही बात आपके इनपुट की तो सिर्फ आपकी पर्सनल लाइफ, चुगली करना और अभिषेक को पोक करना था। बेवकूफ थी और बेवकूफ ही रहोगी।
बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट
शो तीन दिन में खत्म होने वाला है और साथ ही विनर की घोषणा कर दी जाएगी। फैंस भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं कि कौन जीतता है, जबकि कई लोग मुनव्वर फारुकी की जीत का कयास लगा रहे हैं। इस बार टॉप 5 में मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी ने जगह बनाई है।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका