इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 582 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए, आदेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर रविवार को 582 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया. ट्रांसफर का यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के संयुक्त निबंधक सतीश कुमार पुष्कर द्वारा रविवार शाम जारी किया गया. न्यायाधीशों को तत्काल नए स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है. जिन 582 न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए उनमें 236 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और 207 दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) एवं 139 दीवानी न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) शामिल हैं.
आदेश के अनुसार, सबसे अधिक 13 न्यायाधीशों का स्थानांतरण कानपुर से किया गया है. इसके अलावा, 11 न्यायाधीशों का अलीगढ़ से और पांच न्यायाधीशों का बरेली से ट्रांसफर किया गया है.
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण का निर्णय
इस सूची में न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर भी शामिल हैं, जिन्होंने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण का निर्णय दिया था. वह बरेली में थे और अब उनका ट्रांसफर चित्रकूट जिला अदालत के लिए कर दिया गया है. अपर जिला न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर अपने निर्णयों में धार्मिक ग्रंथों का संदर्भ देते हैं. वह मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद चर्चा में आए.
582 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर
दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के आदेश पर रजिस्ट्रार जनरल ने रविवार को अधिसूचना जारी करके प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में तैनात 582 न्यायिक अधिकारियों का अलग-अलग जिलों में तबादला किया है. तबादला किए गए न्यायिक अधिकारियों में 236 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेंशन जज, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन रैंक के अधिकारी शामिल हैं.
सबसे ज्यादा कानपुर से जजों का ट्रांसफर
इसमें सबसे ज्यादा कानपुर से 13 जजों का ट्रांसफर किया गया है. अलीगढ़ के 11 और बरेली के 5 जज भी बदले गए हैं. इनमें जज रवि कुमार दिवाकर भी शामिल हैं. उन्हें बरेली से चित्रकूट भेजा गया है. जज रवि के आदेश 2022 में वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ था. रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी अधिसूचना में सभी न्यायिक अधिकारियों का तबादला करने से पूर्व इनके दिए गए प्रत्यावेदन पर विचार किया गया है. इन सभी न्यायिक अधिकारियों को अपने अपने जिले में ज्वॉइन करना है.
परिवार में भरोसे का संकट, रिश्तों पर उठे सवाल
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
पत्नी से दुष्कर्म के बाद नवजात को अगवा करने का मामला
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
25 दिन की छुट्टी लेना पड़ा भारी, DGP ने दिखाई सख्ती