मैच के बाद कप्तान संजू सैमसन ने की इन तीनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ
आईपीएल 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में पहले रियान पराग और फिर गेंदबाजी के दौरान आवेश खान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच के बाद कप्तान संजू सैमसन काफी खुश नजर आए। उन्होंने दोनों की जमकर तारीफ की।
मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा, जिस तरह से हमने पहले दस ओवर में बल्लेबाजी की और वहां से जिस तरह से हमने वापसी की वह वाकई शानदार था। आईपीएल लगातार बदल रहा है और हमें उस हिसाब से लचीला रहना जरूरी है। पहले यह सिर्फ ग्यारह खिलाड़ियों का ही खेल था।
अतिरिक्त गेंदबाज खिलाने पर हो रही थी प्लानिंग
सैमसन ने आगे कहा, बल्लेबाजी के दौरान 17 ओवर तक मैं और संगकारा यही सोच रहे थे कि एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलना बेहतर होता, लेकिन फिर रियान पराग ने हमारे लिए बढ़िया बल्लेबाजी की। संदीप और आवेश दोनों लय में लग रहे थे। मुझसे हमेशा लोग पूछा करते थे कि वह कब अच्छा करेंगे। रियान को हर मैच एक अलग मैच की तरह लेना होगा।
रियान पराग ने कराई वापसी
गौरतलब हो कि शुरुआत में जब राजस्थान ने महज 36 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे तब रियान पराग और अश्विन ने टीम के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। रियान ने 45 गेंद पर नाबाद रहते हुए 84 रन की पारी खेली।
प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर RR
आईपीएल में यह रियान पराग की सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वहीं, आखिरी ओवर में आवेश खान ने सफल 17 रन का बचाव किया। आवेश ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन ही दिए। राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है। वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है।
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट
नई एक्साइज पॉलिसी से बढ़ेगा राजस्व, अवैध शराब पर सख्ती
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'
सलमान खान की भांजी के साथ जमेगी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, इस निर्देशक ने लगाया दांव
वन विभाग में प्रशासनिक हलचल, नाम पर मचा बवाल
पुलिस प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि, सदन में उठा मामला
धार्मिक स्थल विवाद पर फिर बयानबाजी, रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल