अभिनेता हर्षद अरोड़ा ने की मुस्कान राजपूत के साथ सगाई
'बेइंतहा' शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर हर्षद अरोड़ा छोटे पर्दे के फेमस स्टार हैं। आखिरी बार हर्षद को स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' देखा गया था। अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
दरअसल, हाल ही में हर्षद अरोड़ा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत संग सगाई कर ली है, जिससे जानकारी उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके अपने फैंस को दी।
वैलेंटाइन डे पर दी फैंस को खुशखबरी
वैलेंटाइन डे के खास दिन पर हर्षद अरोड़ा और उनकी गर्लफ्रेंड मुस्कान राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही दोनों ने यह खबर साझा दी कि उन्होंने सगाई कर ली है। पोस्ट में दोनों ने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक साथ अगला कदम उठाते हुए, 'एंगेज्ड'। अब हर्षद के फैंस उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
फैंस ने लुटाया प्यार
हर्षद अरोड़ा की पोस्ट पर सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। दोनों की तस्वीर देख कर एक यूजर ने लिखा, 'नए जोड़े को ढेर सारी बधाइयां और प्यार'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बधाई हो हर्षी'।
कौन हैं हर्षद अरोड़ा की दुल्हनिया?
बता दें कि हर्षद अरोड़ा की दुल्हनिया यानी मुस्कान राजपूत भी टीवी इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं। मुस्कान ने नागिन 6 में विदुषी का किरदार निभाया था।
वहीं, हर्षद के करियर की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' में डॉक्टर सत्या का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस शो में उनकी और आयशा सिंह की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका