कोहरे के कारण 8 फ्लाइट हुई निरस्त, बदला कई उड़ानों का समय
उत्तर प्रदेश समेत पूरा पूर्वांचल इस समय कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे के रनवे पर दृश्यता कम होने से गुरुवार को विमानों का संचालन प्रभावित रहा। आने-जाने वाली 8 उड़ानें निरस्त रहीं। कई विमान निर्धारित समय से विलंबित रहे। एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि विमान निरस्त होने की सूचना यात्रियों को मैसेज के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी।
एयरपोर्ट से आने जाने वाली इंडिगो की 6ई 7972 भुनेश्वर, इंडिगो 6ई 7741 लखनऊ, इंडिगो 6ई 783 हैदराबाद, इंडिगो 6ई 968 बेगलुरु, इंडिगो 6ई 5127 मुंबई, इंडिगो 6ई 6064 चेन्नई, स्पाइसजेट एसजी 2932 खजुराहो, स्पाइसजेट एसजी 390 दिल्ली की उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं सुबह से आने लगभग सभी विमान निर्धारित समय से देरी से पहुंचे।
आखिर काली क्यों है रामजी की मूर्ति? जानिए रहस्य
आर्थिक संकट दूर करने में सहायक मानी जाती है होलिका की भस्म
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिजनों की सुरक्षा बढ़ाई गई,धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप
कांग्रेस कार्यक्रम में दिग्विजय की मौजूदगी पर सवाल