दलित किशोरी से गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर । यूपी के फतेहपुर में दलित नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप का शिकार हुई नाबालिग 15 साल की है। उसने अपने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी कुछ दिन पहले कानपुर के एक गांव में अपनी बहन के घर गई थी। चांदपुर के थाना प्रभारी अनिरुद्ध दुबे के मुताबिक दयाशंकर और शमी नाम के आरोपी भी देर शाम गांव पहुंचे और अगले दिन लड़की को अपने साथ ले गए।
कानपुर के गांव से लड़की को साथ लेकर निकलने के बाद उन्होंने फतेहपुर के जहानाबाद इलाके में आईटीआई कॉलेज के पास अपनी मोटरसाइकिल रोकी। बाइक रोकने के बाद आरोपी लड़की को एक खेत में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने उसे घर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के महोबा में दलित लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। बताया गया था कि दलित लड़की अपने घर से कहीं जा रही थी। तभी बीच रास्ते में दबंग शख्स ने उसे घेर लिया। उसे जबरन पकड़कर घसीटते हुए अपने घर ले गया। वहां उससे बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज होने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका