सियासी तनातनी के बीच राघव चड्ढा की सुरक्षा में बदलाव, अब दिल्ली पुलिस करेगी सुरक्षा व्यवस्था
Raghav Chadha Security: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जेड प्लस कैटेगरी सुरक्षा वापस ले ली गई है. पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को यह सुरक्षा दी थी, जिसे अब वापस ले लिया है. पिछले महीने राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से भी हटा दिया था. जिसके बाद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें खामोश किया गया है, पराजित नहीं.मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने पिछले सप्ताह ही राघव चड्ढा का सुरक्षा घेरा हटा लिया था. पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटने के बाद राघव को केंद्रीय सुरक्षा प्रदान की गई है. दिल्ली पुलिस ने राघव चड्ढा की सुरक्षा को संभालने की जिम्मेदारी के निर्देश दिए हैं.
पार्टी ने सॉफ्ट पीआर के लगाए थे आरोप
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने संसद में पंजाब के बड़े मुद्दे उठाने की बजाय अपने पीआर में व्यस्त रहते हैं. पार्टी ने आरोप लगाए थे कि राघव चड्ढा केंद्र के प्रति आक्रामक रुख नहीं अपनाते, बल्कि विपक्षी कार्रवाइयों से भी दूरी बनाए रखते हैं.
वीडियो जारी कर दी थी सफाई
इसके बाद राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पर लगातार चल रही प्रतिक्रियाओं को लेकर वीडियो बनाते हुए सफाई दी और कहा कि उन्हें खामोश किया गया है, पराजित नहीं. राघव चड्ढा ने इस दौरान अपने बयानों से पार्टी के सभी आरोपों का जवाब दिया था.
दिल्ली पुलिस के हवाले राघव की सुरक्षा
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को जब से पार्टी ने डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी छीनी है. तब से ही वे लगातार अपने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को चुनौती दे रहे हैं. फिलहाल, पार्टी और राघव चड्ढा के बीच विवाद चल ही रहा था कि इसी दौरान पंजाब सरकार ने Z+ सिक्योरिटी हटा दी. फिलहाल, अभी दिल्ली सरकार के अंतर्गत राघव चड्ढा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है.
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव