सस्ती जमीन के साथ घर का सपना साकार, नैमिष नगर योजना लॉन्च
लखनऊ|आईआईएम रोड और सीतापुर रोड से लगी नैमिष नगर आवासीय योजना को एलडीए सितंबर में लॉन्च करेगा। प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में योजना के दो सेक्टरों में उपलब्ध भूखंडों के आवंटन के लिए पंजीकरण खोले जाएंगे।अधिकारियों के अनुसार इस आवासीय योजना में जमीन की कीमत करीब तीन हजार रुपये प्रति वर्गफीट होगी जो एलडीए की अन्य आवासीय योजनाओं की तुलना में काफी कम होगी।योजना 18 गांवों की 1486 हेक्टेयर जमीन पर लाई जा रही है। एलडीए अब तक इनमें से 150 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कर चुका है और 430 हेक्टेयर के बैनामे के लिए किसानों ने सहमति पत्र भी जमा कर दिए हैं। इसी तरह करीब 580 हेक्टेयर जमीन एलडीए को मिल गई है। अब आधी से कुछ ज्यादा जमीन किसानों से सहमति के आधार पर लेनी है।योजना विकसित करने के साथ एलडीए इन गांवों के उन इलाकों में भी विकास कार्य कराएगा, जो आबादी में हैं और जिनकी जमीन को छोड़ा जाएगा। यहां संपर्क मार्ग, जल निकासी, मैदान, बरात घर, स्वास्थ्य केंद्र, तालाब, स्कूल, पार्क व श्मशान आदि के काम कराए जाएंगे।योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यहां जमीन खरीदने और विकास कार्य कराने पर आ रहे खर्च का जो आकलन है, उसके अनुसार यहां जमीन की कीमत तीन हजार रुपये वर्गफीट से नीचे ही रहेगी। ऐसे में उन लोगों के लिए अच्छा अवसर रहेगा, जो पुरानी योजनाओं की महंगी जमीन नहीं खरीद पा रहे हैं।
ग्रीन कॉरिडोर का किया जाएगा विस्तार
एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि योजना से आवागमन को आसान करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा, जिसकी मंजूरी भी हो गई है। विस्तार के बाद ग्रीन कॉरिडोर इस योजना से सीधे जुड़ जाएगा, जिससे लाखों लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। इसमें तीन किमी बंधा और करीब सात किमी लंबी रोड बनेगी। ग्रीन कॉरिडोर से जुड़ने से नैमिष नगर से किसान पथ तक आनाजाना भी आसान हो जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि नैमिष नगर योजना को सिंतबर में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। पहले दो सेक्टरों में पंजीकरण खोला जाएगा। योजना में किफायती कीमत पर जमीन मिल जाएगी।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश