महज़ 17 गेंदों में मुकाबला खत्म, टिम डेविड ने गेंदबाजों की ली खबर
आईपीएल 2026 में रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर 450+ रन बने। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स को आसानी से हरा दिया और इसमें सबसे अहम भूमिका टिम डेविड ने निभाई। डेविड ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने मैच को पूरी तरह पलट दिया। डेविड ने सिर्फ 17 गेंदों में ऐसा तूफान खड़ा किया कि सीएसके के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।
जब डेविड क्रीज पर आए, उस समय आरसीबी अच्छी स्थिति में जरूर थी, लेकिन स्कोर 220 के आसपास ही जाता दिख रहा था। उस वक्त कप्तान रजत पाटीदार जबरदस्त लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, जिससे डेविड को शुरुआत में थोड़ा समय मिल गया। उन्होंने पहले छह गेंदों में सिर्फ तीन रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदल दिया।
17 गेंदों में मचा कोहराम
16.2 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 174/3 था। इसके बाद डेविड ने अगले कुछ ओवरों में मैच का पूरा चेहरा बदल दिया। 19 ओवर खत्म होते-होते स्कोर 237/3 पहुंच गया। इन 17 गेंदों में डेविड ने आठ छक्के और दो चौके जड़े। उनकी बल्लेबाजी इतनी विस्फोटक थी कि सीएसके के गेंदबाज पूरी तरह चौंके हुए नजर आए। स्टेडियम में बैठे दर्शकों के लिए यह किसी शो से कम नहीं था। डेविड ने अंत में 25 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें से 68 रन उन्होंने डेथ ओवर्स में बनाए, जो आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड है।
नो-बॉल बना टर्निंग पॉइंट
मैच का सबसे बड़ा मोड़ 18वें ओवर में आया। अंशुल कंबोज ने शानदार यॉर्कर डालकर डेविड को बोल्ड कर दिया। ऐसा लगा कि सीएसके ने मैच में वापसी कर ली है। लेकिन तभी सायरन बजा, यह नो-बॉल थी। डेविड को जीवनदान मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। फ्री-हिट पर उन्होंने छक्का जड़ा और फिर जेमी ओवरटन के ओवर में 30 रन ठोक दिए। उस ओवर में उन्होंने 6, 2, 4, 6, 6, 6 की बारिश कर दी। आखिरी छक्का 106 मीटर दूर स्टेडियम की छत पर जा गिरा।
फ्लेमिंग ने माना, हार की वजह रे डेविड
सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी माना कि मैच का टर्निंग पॉइंट डेविड की बल्लेबाजी रही। उन्होंने कहा, 'असली मोड़ आखिरी ओवरों में टिम डेविड की बल्लेबाजी थी। पांच ओवर पहले तक मुकाबला बराबरी का था, लेकिन इसके बाद मैच तेजी से निकल गया और हम पीछे रह गए।'
डेविड बोले- छत पर मारना मजेदार
मैच के बाद डेविड ने कहा, 'हम ट्रेनिंग में अक्सर छत पर मारने की कोशिश करते हैं। मैच में ऐसा करना और गेंद को छत तक पहुंचाना बहुत मजेदार था।' उन्होंने आगे जोड़ा, 'रजत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, मैं उनके साथ तालमेल बैठा रहा था। आखिर में टीम को बड़ा स्कोर दिलाना बहुत संतोषजनक रहा।'
साथियों ने भी सराहा
देवदत्त पडिक्कल ने डेविड की तारीफ करते हुए कहा, 'उनका आत्मविश्वास और क्लैरिटी कमाल की है। वह जानते हैं किस गेंदबाज को कैसे खेलना है। अगर हम उनकी तरह आत्मविश्वास लाएं, तो पूरी टीम को फायदा होगा।'
मुश्किल वक्त के बाद धमाका
डेविड के लिए पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे थे। चोट के कारण बिग बैश लीग से बाहर होना पड़ा और टी20 विश्वकप 2026 में भी वह खास प्रदर्शन नहीं कर सके। लेकिन आईपीएल में उनकी यह पारी इस बात का सबूत है कि उन्होंने वापसी के लिए कितनी मेहनत की है।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज