प्री-मानसून जैसा नजारा, अप्रैल में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
वाराणसी|वाराणसी में अप्रैल के महीने में प्री मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले 10 दिनों में यह पांचवीं बेमौसम बारिश है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह डेढ़ घंटे में करीब एक मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि इसके बाद निकली चटख धूप ने सुबह आठ बजे से ही तपाना शुरू कर दिया, मगर दोपहर होते-होते हल्के बादल छाने से मौसम फिर सुहाना हो गया। वहीं सोमवार को भी सुबह तेज धूप निकलने के बाद आसमान में बादल छा गए।
जिले में रविवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। यह इस सीजन में बनारस की पांचवीं बेमौसम बारिश है और इसका सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बिजली गिरने और बादल गरजने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में आठ और नौ अप्रैल को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने के आसार हैं।
तूफानी बारिश की संभावना, 10 अप्रैल से बढ़ेगा पारा
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सात से नौ अप्रैल के बीच प्रदेश में बेमौसम तूफानी वर्षा की संभावना है। मध्य क्षोभमंडल में मध्य पाकिस्तान और पंजाब के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती प्रभाव बना हुआ है।
सात और आठ अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करने के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ सकता है। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वहीं, 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क होने की संभावना है। उसके बाद गर्मी भी बढ़ सकती है।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज