एक ही दिन दो हादसे: बाइक एक्सीडेंट में दो की मौत, करंट से युवक की जान गई
अमेठी|यूपी के अमेठी में रविवार रात शहर में बाईपास के निकट बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वह निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
कोरारी क्षेत्र के रोशनी के पुरवा गांव निवासी सुजल सिंह (23) और अनिकेत सिंह (22) रविवार शाम निमंत्रण में शामिल होकर हथकिला से वापस घर लौट रहे थे। बाईपास से पहले उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
हादसे में सुजल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर मिली तो परिजन भी पहुंचे। घायल अनिकेत को रायबरेली एम्स ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों युवकों की असामयिक मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
इसके अलावा भाले सुल्तान शहीद स्मारक के मटियारी कला निवासी हरख बहादुर सिंह उर्फ बब्लू (40) की रविवार को सुल्तानपुर-हलियापुर के पूरे पांडेय मजरे फतेपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज