अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आएगा ‘AA22xA6’ का धमाकेदार टीजर
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ का टाइटल सामने आया। इस फिल्म का टीजर एक खास इवेंट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान रिवील करेंगे। फिल्म ‘AA22xA6’ के डायरेक्टर एटली शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ में निर्देशित कर चुके हैं।
बड़े पैमाने पर लॉन्च होगा फिल्म का टाइटल
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘AA22xA6’ के मेकर्स अल्लू अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) पर ऑफिशियल टाइटल फैंस काे बताएंगे। टाइटल की घोषणा खास अंदाज में हाेगी। टाइटल और टीजर वीडियो में वीएफएक्स का इस्तेमाल होगा। साथ ही दर्शकों को फिल्म की कहानी की झलक भी मिलेगी।
फिल्म में दीपिका के अलावा ये एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘AA22xA6’ का हिस्सा हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। डायरेक्टर एटली अलग तरह की कहानी फिल्म में दिखाएंगे। साथ ही इसमें एक्शन भी भरपूर होगा।
अमिताभ बच्चन से तुलना: समय रैना बोले- लगा था कि कर्ज के दलदल में फंस जाऊंगा।
सांसारिक बंधन तोड़ अध्यात्म की शरण में हर्षा, स्वामी सुमनानंद गिरि ने दी दीक्षा
अखिलेश का आरोप: आजादी के पहले से गद्दारी कर रहे नकारात्मक लोग, जनता को दे रहे हैं धोखा।
काशी में मोदी का मेगा शो: 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे पीएम, देंगे 7000 करोड़ की सौगात।
ममता राज में बर्बाद हुआ बंगाल? असम के सीएम ने चुनावी रैली में घेरा
अकेलेपन की वो रातें: जब ब्रेकअप के सदमे ने कल्कि को रातों को जगाए रखा।