दुर्ग में होली से पहले पुलिस सख्त, हुड़दंग और झगड़े में 7 पर कार्रवाई
Durg Police Action : होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में सख्ती बढ़ा दी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रात की पेट्रोलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने, शराब पीकर विवाद करने और शांति भंग करने वाले 7 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दादर भिलाई और अमेरी में कार्रवाई
21 फरवरी की रात पुरानी भिलाई नगर थाना क्षेत्र के दादर भिलाई-3 और ग्राम अमेरी में सार्वजनिक स्थान पर हंगामे की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुष्पेंद्र पटेल, पंकज पटेल, शुभम पटेल (निवासी दादर भिलाई-3) और देवेंद्र कुर्रे (निवासी ग्राम अमेरी) को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कुम्हारी में शराब पीकर विवाद
इसी रात करीब 11 बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में शराब सेवन कर झगड़ा करने की सूचना पर पुलिस पहुंची। वहां मुकेश जोशी (41) और शुभम साहू (23) आपस में विवाद करते मिले। वहीं राकेश जांघेल (29), निवासी शांति नगर भिलाई-3, पारिवारिक विवाद के चलते अशांति फैलाते पाया गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
छावनी क्षेत्र में नाबालिग का हमला
सबसे गंभीर मामला छावनी थाना क्षेत्र में सामने आया। 22 फरवरी की रात जनता स्कूल के पीछे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। शिकायतकर्ता रितिक चौधरी (18), निवासी संतोषी पारा, कैम्प-02 भिलाई, ने बताया कि एक नाबालिग ने नशे के लिए पैसे मांगे और इनकार करने पर सीने पर वार कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी नाबालिग को कस्टडी में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया। आरोपी को विधि अनुसार बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान गुंडागर्दी, शराबखोरी, हुड़दंग या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।
इंडियन पॉइंट प्लांट विवादों में: हडसन नदी में प्रदूषण और भारी पर्यावरणीय नुकसान के आरोप
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को बताया समाज का आदर्श
श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 7 की मौत, कई घायल
क्षेत्रीय तनाव बढ़ा: चीन की नई काउंटी पर विवाद, भारत ने फिर उठाया विरोध
यादों में जिंदा आशा भोसले, मिलिंद ने सुनाया दिल को छू लेने वाला किस्सा
विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा चर्चा में, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से पहले सियासी हलचल तेज