आस्था और खेल—दरगाह मामले की सुनवाई, मैदान पर सुपर-8 की टक्कर
आज 21 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वहीं, विश्वकप में सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। सुपर-8 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
अजमेर दरगाह से जुड़े मामले पर सुनवाई
अजमेर दरगाह से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में शनिवार को सुनवाई होगी। दरअसल, कोर्ट ने अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर दायर की गई याचिका कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता राजवर्धन सिंह परमार को प्रथम पक्षकार माना है। याचिका में दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह के भीतर प्राचीनकाल में भगवान शिव का मंदिर था और वहां शिवलिंग स्थापित है, जहां पहले पूजा-अर्चना की जाती थी।
अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे रहेंगे। उनका यह दौरा आगामी गुजरात चुनाव की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरे पर केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जा रहे हैं। वे अहमदाबाद में मीडिया को संबोधित करेंगे और भावनगर में सामाजिक कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा अध्यक्ष का गुजरात दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गुजरात के दौरे पर हैं। वे शनिवार की सुबह साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे और स्थानीय लोगों से मिलेंगे। इसके बाद भद्रकाली माता मंदिर में पूजा करेंगे। फिर गांधीनगर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनकी भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक भी होगी। नवीन दोपहर में गिफ्ट सिटी में यंग वॉइस समिट में भाषण देंगे और युवा उद्यमियों से मिलेंगे। शाम को अहमदाबाद के जीएमडीसी हॉल में बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री का असम दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं। शनिवार को उनका दूसरा दिन है।
एआई समिट का आखिरी दिन
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज आखिरी दिन है।
आज है अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर साल 21 फरवरी को मनाया जाता है। वर्ष 1999 में यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के तौर पर मनाने का एलान किया था। पहली बार इस दिन को मनाने की शुरुआत बांग्लादेश ने की थी। बाद में वर्ष 2000 से विश्व भर में यह दिन मनाया जाने लगा।
विश्व कप में सुपर-8 मुकाबलों की शुरुआत
टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इस चरण का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो में शाम 7 बजे शुरू
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर