राज्यपाल की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का हुआ सम्मान
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर सम्मानित कराया। राज्यपाल पटेल की ओर से लोकभवन के अधिकारियों ने भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुँच कर उनका सम्मान किया।
राज्यपाल पटेल की ओर से भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहम्मद जमीर, सावित्री देवी वर्मा, देवीशरण, पार्वती देवी, और नारायणी देवी को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई, और उपहार भेंट किए गए। इसी प्रकार स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हबीब नज़र की पत्नी फिरोज़ जहां और स्व. मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी अख्त़र जहां का सम्मान भी उनके निवास पर किया गया।
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली