छत्तीसगढ़ में 'बर्फीला' टॉर्चर! आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप रहा. हालांकि प्रदेशवासियों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ में हाड़ कंपाने वाली ठंड
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब अगले चार दिनों तक ठंड का असर कुछ काम होने की संभावना है. रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है. इसी कारण आने वाले कुछ दिनों में ठंड के दोबारा तेज होने की संभावना नहीं जताई जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी भारत में सक्रिय जेट स्ट्री के कारण उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार फिलहाल थम गई है. इसके असर से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट रुकने की संभावना है. वहीं बस्तर संभाग में रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है.
अंबिकापुर सबसे ठंडा
वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है. दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिसके चलते उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव स्पष्ट रूप से महसूस किया गया.
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय धुंध दिखाई दी. यहां अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश