महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी उठा-पटक: कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे अजीत
मुंबई। आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सियासत में बड़ी उठा-पटक के संकेत मिले हैं। पुणे नगर निगम चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अजीत पवार वाली राकांपा कांग्रेस से गठबंधन करने जा रही है। यहां भाजपा ने अकेले चुनाव लडऩे का संकेत दिया है।
अजीत पवार ने स्वयं गठबंधन की संभावना तलाशने के लिए खुद ही कांग्रेस नेता सतेज पाटिल से फोन पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान अजीत पवार ने संभावित गठबंधन पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। इस पर सतेज पाटिल ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी से बात करनी होगी, क्योंकि कांग्रेस पुणे नगर निगम में सम्मानजनक सीट हिस्सेदारी चाहती है। हालांकि सूत्रों का मानना है कि एनसीपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना फिलहाल बहुत कम है, लेकिन बड़ी बात ये है कि उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने खुद ये पहल की है। यह गठबंधन इतना आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस 165 सदस्यीय पुणे नगर निगम में कम सीटों पर समझौते के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस का तर्क है कि पुणे लोकसभा सीट पहले से ही पार्टी के हिस्से में है और जमीनी ताकत बनाए रखने के लिए उससे अधिक सीटों की मांग होगी।
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल
Punjab में आज रेल रोको प्रदर्शन, दोपहर 12 से 3 बजे तक रेल यातायात बाधित
महिला आरक्षण लागू होने पर Jairam Ramesh ने उठाए सवाल, बताया ‘कन्फ्यूज करने वाला फैसला’
गैस संकट गहराया: होर्मुज से कम हुई LPG सप्लाई, समाधान कब तक?
Adi Kailash जाने का मौका: 1 मई से यात्रा शुरू, जानें रूट और जरूरी जानकारी
Sheopur में दर्दनाक दुर्घटना, भात कार्यक्रम में जा रहे लोगों की ट्रॉली पलटी
Amarnath Yatra रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 48 घंटे में 2 लाख आवेदन