भूलकर भी न करें ये गलती! अब माफ़ नहीं होगा ₹10,000 का जुर्माना, सरकार ने PUC और ई-रिक्शा को लेकर लिया बड़ा फैसला
PUC challan Delhi: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें कहा कि सरकार प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी. इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि PUC चालान अब माफ नहीं किए जाएंगे. OLA-Uber को लेकर भी बात-चीत की गई है.
सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण को लेकर बताया, “दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें कई मुख्य निर्णय लिए गए. वैध पीयूसी के बिना वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी, अब किसी को कोई छूट नहीं रहेगी. पूल और साझा बस सेवाओं के लिए ओला और उबर जैसे ऐप-आधारित राइड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के साथ बातचीत शुरू की जाएगी. अधिक मांग वाले क्षेत्रों के लिए डीटीसी बस मार्गों का पुनर्गठन किया जाएगा. इसके अलावा ई-रिक्शा के लिए सुचारू संचालन और यातायात प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए नए दिशानिर्देश दिए गए हैं.”
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।