इंदौर में किन्नरों के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़, एक समूह के किन्नरों ने गांधी प्रतिमा पर बनाई मानव श्रृंखला
इंदौर। इंदौर (Indore) में किन्नरों (transgender) के दो समूह के बीच चल रहे विवाद में आज नया मोड़ आ गया। आज शाम को एक समूह के किन्नरों के द्वारा रीगल चौराहा पर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मानव श्रृंखला बनाई गई। इन किन्नरों के द्वारा एक किन्नर की संपत्ति को तोड़ने की मांग की गई। इसके साथ ही किन्नरों के द्वारा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवाज उठाई गई। किन्नरों के इस आंदोलन के कारण निकल चौराहे पर यातायात जाम हो गया था। गांधी प्रतिमा के चारों तरफ मानव श्रृंखला बनाकर अपने हाथों में अपनी मांग की तख्ती लेकर किन्नर खड़े थे।
ध्यान रहे कि पिछले दिनों इंदौर में किन्नरों के दो समूह के बीच में हुए विवाद के कारण एक समूह के किन्नरों के द्वारा सामूहिक रूप से आत्महत्या की कोशिश की गई थी। जिसके कारण पूरे प्रदेश में बवाल मच गया था। इसके बाद से इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। किन्नरों के समूह के बीच का विवाद अपनी जगह बना हुआ है।
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली