पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में दिखी इशिता की मुस्कान पर उठे सवाल, बोलीं– ‘भावनाओं को गलत मत समझो’
मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस ईला अरुण की बेटी इशिता अरुण इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने मामा मशहूर विज्ञापन विशेषज्ञ पीयूष पांडे के अंतिम संस्कार में काफी सुर्खियां बटोरीं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इशिता मुस्कुराती हुई नजर आ रही थीं और इसी बात पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन इशिता ने अब इस मामले पर अब अपनी चुप्पी तोड़ ली है।
'यादों की गर्माहट थी वह मुस्कान'
इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई नोट्स शेयर किए, जिनमें उन्होंने बताया कि हर इंसान का दुख जताने का तरीका एक जैसा नहीं होता। उन्होंने लिखा कि उनके मामा, जिन्हें पूरा देश 'भारतीय विज्ञापन जगत का पिता' कहता था, हमेशा जिंदगी को मुस्कुराकर जीने की सीख देते थे। ऐसे में उन्हें याद करते वक्त अगर चेहरे पर मुस्कान आई, तो वह दुख का अपमान नहीं बल्कि यादों की निरंतरता थी।
इशिता ने लिखा कि हर इंसान का शोक मनाने का तरीका अलग होता है। जब आप ऐसे इंसान को अलविदा कह रहे हों जिसने हमेशा हंसी से जिंदगी को सजाया हो, तो उसे हंसी में याद करना गलत नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धांजलि है।'
ट्रोलर्स को इशिता ने दिया करारा जवाब
उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर बैठे कुछ लोग सिर्फ एक सेकंड के वीडियो को देखकर जजमेंट दे देते हैं। उन्होंने लिखा- 'कुछ लोग अपने खाली वक्त में दूसरों के पलों को मोड़ने में व्यस्त रहते हैं। जो पल आपने देखा, उसमें हम उनके कहे एक मजेदार डायलॉग को याद कर हंसे थे, वो लाइन सिर्फ वही कह सकते थे। अगर आप उन्हें जानते, तो स्पष्टीकरण की जरूरत ही नहीं पड़ती।'
इशिता ने आगे लिखा कि उनका परिवार कभी भी शोक दिखाते नहीं हैं। उन्होंने लिखा- 'हम अपने प्रिय को सच्चाई से याद करते हैं। हंसी में, साहस में और जीवन में। हम किसी अनजान दर्शक को खुश करने के लिए अपने जज्बातों को म्यूट नहीं करेंगे।'
इंटरनेट पर जमकर मिल रहा समर्थन
इशिता के इस जवाब के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैन्स ने उनका साथ दिया। लोगों ने कहा कि यह वक्त है जब समाज को समझना चाहिए कि दुख का मतलब केवल आंसू नहीं होता। किसी को मुस्कुराते देखना यह नहीं दर्शाता कि वो दर्द से अंजान है।
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।