राज्यपाल ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा है कि छठ पूजा लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व हमें सूर्य उपासना के माध्यम से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। छठी मईया की आराधना हमारे जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करती है।
इस अवसर पर उन्होंने कामना की है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन स्वस्थ और खुशहाल हो।
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
हेलीकॉप्टर लैंडिंग बनी आफत, मनोज तिवारी के कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी
IPL 2026: गेंदबाजी में विविधता और बल्लेबाजी में दम, आरसीबी के लिए संकटमोचक बने क्रुणाल पांड्या।