शादी के बाद भी इंडिपेंडेंट रहीं करीना कपूर, बोलीं – पैसों को लेकर मेरा नजरिया हमेशा क्लियर रहा है
मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने ऐसा मकाम हासिल किया है, जिसका सपना कई लड़कियां देखती हैं। उनकी जिंदगी लोगों को दिखाती है कि महिलाओं के लिए आजादी, खासकर आर्थिक आजादी कितनी जरूरी है।
पैसों को लेकर करीना का नजरिया बदला
हाल ही में करीना कपूर दिल्ली में एक प्रोग्राम में पहुंचीं। यहां उन्होंने यह बताया कि कैसे वर्षों में उनका पैसों को लेकर नजरिया बदल गया है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि पैसों को लेकर मेरा नजरिया बदल गया है। जाहिर है, पिछले 26 वर्षों से काम करने से मेरे लिए यह पूरी तरह से बदल गया कि मैं पैसों को कैसे देखती हूं।'
अभिनेत्रियां पुरुषों जितना वेतन चाहती हैं
करीना ने आगे कहा 'आजकल अभिनेत्रियां भी यह कहने लगी हैं कि उन्हें अपने पुरुष समकक्षों के बराबर भुगतान मिलना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि इसने महिलाओं को भी एक नया नजरिया दिया है। यह दिखाता है कि आज पैसों का क्या मतलब है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ बैंक में पैसे होने से कहीं ज्यादा है।
एक्टिंग की आजादी चाहती थीं करीना
महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर अपने विचार साझा करते हुए 'जब वी मेट' स्टार ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद भी कभी अपनी एक्टिंग की स्वतंत्रता पर समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा 'आज लोग जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह अनुभव समय के साथ आता है। यह अनुभव काम करके, शादी करके आता है। फिर आपको लगता है कि आप अपनी खुद की आजादी चाहते हैं। ऐसा मेरे साथ हुआ।' करीना ने आगे कहा 'मैं हमेशा चाहती थी कि मैं एक अभिनेत्री के रूप में अपनी आजादी रखूं। यहां तक कि जब मैंने सैफ से शादी की तब भी। मुझे लगता है कि मैं अपने पैसों को हर दिन एन्जॉय करूं।'
करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर ने हाल ही में निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू की है। इसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान