डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, बेटी के साथ अभद्र व्यवहार से मचा हड़कंप
लखनऊ: यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर जानलेवा हमला हो गया है। हमलावरों ने कर्मचारी रविंद्र शुक्ला को लहूलुहान कर दिया था। यह विवाद गाड़ी में टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ था। आरोप है कि हमलवारों ने धमकियां देते हुए रॉड से हमला कर दिया है। उनकी बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने की बात कही जा रही है। मामला उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यालय के कर्मचारी से जुड़ा होने के नाते पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है यह पूरा मामला गुरुवार रात 9 बजे का बताया जा रहा है। रविंद्र शुक्ला अपने परिवार के साथ घर वापस लौट रहे थे। तभी गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सवार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। रविन्द्र शुक्ला ने इसका विरोध जताया तो कार सवार ने आगे देख लेने की बात कही। बताया जा रहा है कि कार चालक का पीछा करते हुए रविन्द्र शुक्ला भी आरोपी के घर पहुंच गए थे।
घर से लोहे की रॉड ले आया आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी के घर पहुंचने पर कार चालक ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी थी। इसी दौरान आरोपी के बेटे भी आ गए और मारपीट करना शुरू कर दिया था। इसी बीच आरोपी घर से लोहे की रॉड ले आ गया और रविन्द्र शुक्ला को मार दिया था। जिसकी वजह से रविंद्र शुक्ला घायल हो गए हैं। आरोप है कि पीड़ित की बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई है।
एक ही मोहल्ले में रहते हैं दोनों पक्ष: पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। गोमती नगर विस्तार एसएचओ ने बताया कि रविन्द्र शुक्ला और विपक्षी एक ही जगह पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविंद्र शुक्ला की गाड़ी से विपक्षी की गाड़ी टच हो गई थी। इसी बात को लेकर रविन्द्र शुक्ला विपक्षी के घर पहुंच गए थे। घर पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई है। एसएचओ ने बताया कि रविन्द्र शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। साथ ही पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। उनके मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई भी जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, रविन्द्र शुक्ला खुद विपक्षी के घर गए थे। इसलिए बच्ची और परिवार से कोई मतलब नहीं है।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य
सीएम मान पर गंभीर आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्तगी की मांग