सलमान-शाहरुख की लग्ज़री लाइफ़स्टाइल: फिल्मों से कमाई और करोड़ों की प्रॉपर्टीज़
मुंबई: शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे कलाकारों में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों सितारे फिल्मों में काम करने के लिए तगड़ी फीस वसूलते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों सितारे एक फिल्म के लिए कितनी फीस वसूलते हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है?
शाहरुख खान की फीस
शाहरुख खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो ज्यादा फीस वसूलते हैं। उन्हें बॉलीवुड का किंग भी कहा जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक शाहरुख खान एक फिल्म के लिए 150 करोड़ से लेकर 250 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इस साल के शुरुआत में स्क्वायर मैगजीन ने सबसे अमीर कलाकारों की लिस्ट जारी की थी। इसमें बताया गया था कि शाहरुख खान की नेट वर्थ 7500 करोड़ रुपये है। मैगजीन के मुताबिक वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर अभिनेता हैं।
शाहरुख की सबसे महंगी प्रॉपर्टी
शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी प्रॉपर्टी भारत के अलावा विदेशों में भी है। उनकी कई प्रॉपर्टी दुबई, लंदन और दुनिया के कई देशों में हैं। शाहरुख खान का बंगला मन्नत सबसे महंगी प्रॉपर्टी में आता है। यहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मनीकंट्रोल के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत 200 करोड़ रुपये है।
सलमान खान की फीस
बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में सलमान खान का भी नाम आता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति 2900 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि बिग बॉस से सलमान खान की मोटी कमाई होती है। उनका एक प्रोडक्शन हाउस और कपड़ों का एक ब्रांड भी है।
चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई