हाथी ने पटक-पटक कर कुचली महिला, वन मंडल में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरम जयगढ़ वन मंडल का है।
मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में पिछले कुछ दिनों से काफी संख्या में हाथी किसानों की फसलों को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में आज तड़के बाकारुमा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेरुमा खुर्द गांव के मांझीपारा मोहल्ले की एक 45 साल की महिला का जंगली हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने महिला को इस कदर पटक-पटक कर पैरों से कुचला कि उसकी मौत हो गई।
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह महिला खेत की तरफ जा रही थी, उसी बीच यह घटना हुई है। उनके क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से 41 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। हाथियों का यह दल रोजाना किसानों की फसलों के अलावा उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
हाथी के हमले से महिला की मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए जंगल की तरफ नहीं जाने की अपील की जा रही है।
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा