अबूझमाड़ के जंगल से निकालकर बीमार बचपन को जिला प्रशासन ने नई जिंदगी के लिए पहुंचाया रायपुर
रायपुर : अबूझमाड़ के परपा गांव का नन्हा बालक संजय लंबे समय से कुष्ठ रोग एवं अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहा था। लेकिन पहुंच विहीन क्षेत्र में रहने के कारण संजय के माता पिता ने कभी उसे अस्पताल ले जाने के बारे में नहीं सोचा और जंगल में ही उपचार करते रहे। बीमारी से कष्ट और दर्द झेल रहे इस 5 साल के मासूम के बारे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर स्वास्थ्य अमले ने बच्चे को जंगल से सुरक्षित निकालने और उपचार की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उठाई।
संजय को पहले नारायणपुर जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया।
रायपुर डीकेएस में मासूम संजय को भर्ती कर उसका मेडिकल टेस्ट किया गया और अब उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की सराहना की है।
नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने कहा कि अबूझमाड़ के हर बच्चे और ग्रामीण तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की प्राथमिकता है। संजय के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम कर रहा है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर